Congress की वोट बचाओ देश बचाओ पदयात्रा से ग्रामीणों में जागरूकता

Vote Bachao Desh Bachao

ठाणे : Congress पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व  के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है.

जिसके तहत जिले के मुरबाड तालुका कांग्रेस कमेटी की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में “वोट बचाओ, देश बचाओ” पदयात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष चेतन सिंह पवार के नेतृत्व व जिला महासचिव तथा तालुका प्रभारी जफर मुंडे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया.

ठाणे ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनसिंह पवार ने अपने संबोधन में कहा कि देश में इतने बड़े पैमाने पर चुनाव व्यवस्था यानी मतदाता सूचियों और ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी करके सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया है.

चुनाव  घोटाला सामने आने के बावजूद ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, इसलिए भविष्य में ठाणे जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गांव में पदयात्रा या चौपाल बैठकें आयोजित करके जन-जागरूकता फैलाई जाएगी.

Vote Bachao Desh Bachao

इस अवसर पर तालुका अध्यक्ष अनिल चिराटे, तालुका कार्याध्यक्ष धनाजी बांगर, जिला मुख्य समन्वयक भरत विशे, जिला सचिव बिपिन भावार्थे, संयोजक तथा ओबीसी तालुका अध्यक्ष जयवंत हरड, कालूराम विशे, अरुण जोशी, गणेश खारे और तालुका पदाधिकारी शुभम सूर्यराव आदि गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामस्थ उपस्थित थे.

plugins
Author: plugins

Leave a Comment