Drivers का स्टीयरिंग छोड़ो अभियान शुरू, परिवहन व्यवस्था पर मंडराया संकट

Drivers Strike 2026

बलरामपुर : Drivers का स्टीयरिंग छोड़ो अभियान शुरू, परिवहन व्यवस्था पर मंडराया संकट . देशभर में ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन स्टीयरिंग छोड़ो अभियान शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भी इस आंदोलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फुलवरिया बाईपास चौराहे पर संगठन के पदाधिकारियों ने कैंप लगाकर वाहन चालकों को पंपलेट वितरित किए और आंदोलन के उद्देश्यों की जानकारी दी।

ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी से संबद्ध उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के जिला उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने बताया कि ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून, ड्राइवर आयोग और कल्याण बोर्ड का गठन शामिल है।

इसके अलावा दुर्घटना एवं जीवन बीमा, 55 वर्ष के बाद पेंशन, कैशलेस इलाज, उचित वेतन, निर्धारित कार्य समय और हाईवे पर विश्रामगृह जैसी सुविधाओं की मांग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बलरामपुर में अब तक 900 से अधिक चालक संगठन से जुड़ चुके हैं। संगठन ने मांगें पूरी होने तक ड्राइवरों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Drivers Strike 2026

इस आंदोलन का असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। यदि बड़ी संख्या में चालक काम बंद करते हैं तो माल ढुलाई प्रभावित हो सकती है।

इससे खाद्य पदार्थों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने के साथ बाजार में महंगाई बढ़ने का खतरा भी पैदा हो सकता है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment