लखनऊ : Owaisi and Chandrashekhar गठबंधन पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक गठबंधन की घोषणा के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच हुए गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मौजूदा सहयोगियों के साथ ही आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने मतदाता सूची में करीब 25 लाख डुप्लीकेट वोटों की पहचान की है। अखिलेश ने सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीडीए के सहयोग से बीजेपी का राजनीतिक मुकाबला किया जाएगा।

गौरतलब है कि 12 नवंबर को ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने का ऐलान किया था।
इस गठबंधन के तहत दोनों दलों ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। ओवैसी ने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित किया है।
अब अखिलेश यादव के बयान के बाद यूपी की राजनीति में गठबंधन और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।









