लखनऊ । Airtel ने उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में अपने नेटवर्क को और सशक्त बनाते हुए पिछले एक वर्ष में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स स्थापित की हैं।
इस बड़े विस्तार से यूपी ईस्ट के सभी 48 जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ कस्बों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों उपभोक्ताओं को तेज और स्थिर इंटरनेट सुविधा मिलने लगी है।
कंपनी के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और झांसी जैसे प्रमुख शहरों में नेटवर्क की क्षमता बढ़ाई गई है,
जिससे डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन शिक्षा, मनोरंजन और डिजिटल भुगतान में आसानी होगी। साथ ही,
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ₹399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4जी और 5जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शुरू की है।

कंपनी का कहना है कि यह पहल ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी बेहतर डिजिटल पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









