Lucknow में आर्म रेसलिंग का जलवा, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Lucknow

लखनऊ : Lucknow के विकास नगर स्थित ह्यूमैनिटी फिटनेस जिम में आयोजित आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता उत्साह और जोश के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इस प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ आर्म रेसलिंग के सहयोग से अवध पुलर्स क्लब द्वारा किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न जिमों से आए खिलाड़ियों ने जोरदार भागीदारी की।

उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आयोजक सौरभ के अनुसार, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब किशन यादव को मिला, जिन्होंने अपने से भारी वर्ग के खिलाड़ियों को भी कड़े मुकाबले में हराया।

कार्यक्रम में जिम डायरेक्टर विशाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर मनोज वर्मा ने कहा कि सरकार के बढ़ते सहयोग से खेलों को नई दिशा मिल रही है।

Lucknow

उन्होंने आर्म रेसलिंग को रोमांचक और तेजी से लोकप्रिय होता खेल बताते हुए कहा कि इसमें ताकत के साथ रणनीति भी अहम भूमिका निभाती है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment