ayodhya highway किनारे मंदिर में बड़ी चोरी

रामसनेहीघाट, बाराबंकी । लखनऊ– ayodhya highway किनारे स्थित प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी।

चोर देवी मां की प्रतिमा पर लगा चांदी का छत्र और नाक की नथुनी चोरी कर ले गए। घटना के बाद मंदिर के पुजारी महंत शिवानंद दास पुरी ने न्याय मिलने तक अन्न-जल त्यागने का ऐलान किया है।

महंत शिवानंद दास पुरी के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भोजन के बाद वे मंदिर की साफ-सफाई कर अपने कमरे में सोने चले गए थे।

सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से रस्सी से बंधा हुआ था। किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो मंदिर का मुख्य गेट टूटा मिला।

मंदिर के भीतर जांच करने पर देवी मां की प्रतिमा से चांदी का छत्र और नाक की नथुनी गायब मिली। घटना की सूचना मिलते ही रामसनेहीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

महंत शिवानंद दास पुरी ने कहा कि जब तक चोरों का खुलासा नहीं होता और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे।

नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment