लखनऊ : Baidyanath Ayurveda ने अपने सुपरफूड सेगमेंट को मजबूत करते हुए ‘सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर’ को बाजार में उतारने की घोषणा की है।
पारंपरिक आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए पहचानी जाने वाली Baidyanath Ayurved ने इस नए उत्पाद को दैनिक पोषण की कमी को प्राकृतिक तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से पेश किया है।
कंपनी के अनुसार, मोरिंगा को आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी तथा एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों के लिए वैश्विक स्तर पर सुपरफूड माना जाता है।
यह पाउडर चुनिंदा मोरिंगा पत्तियों से तैयार किया गया है, जिन्हें साफ कर छाया में सुखाया जाता है और फिर बारीक पीसा जाता है,
ताकि उनके प्राकृतिक गुण सुरक्षित रहें। कंपनी का दावा है कि हर बैच की गुणवत्ता और शुद्धता की सख्त जांच की जाती है तथा इसमें किसी प्रकार की कृत्रिम मिलावट या फिलर्स शामिल नहीं हैं।
निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि यह उत्पाद आधुनिक प्रिवेंटिव वेलनेस ट्रेंड्स के अनुरूप है और व्यस्त जीवनशैली में आसान पोषण समाधान प्रदान करता है।
इसे स्मूदी, सूप, दाल या आटे में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

नया मोरिंगा पाउडर प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है, जिससे कंपनी का वेलनेस पोर्टफोलियो और व्यापक हो गया है।









