bandhan mutual fund ने गोल्ड-सिल्वर निवेश को बनाया आसान

bandhan mutual fund

लखनऊ : bandhan mutual fund ने निवेशकों को कीमती धातुओं में निवेश का सरल और आधुनिक विकल्प देने के उद्देश्य से दो नए फंड ऑफ फंड्स – बंधन गोल्ड ईटीएफ एफओएफ और बंधन सिल्वर ईटीएफ एफओएफ – लॉन्च करने की घोषणा की है।

ये दोनों ओपन-एंडेड स्कीम हैं, जिन्हें सोने और चांदी में पारदर्शी, सुरक्षित और किफायती निवेश को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।

इन दोनों स्कीम्स का न्यू फंड ऑफर (NFO) 12 जनवरी 2026 से खुलेगा और 20 जनवरी 2026 को बंद होगा।

निवेशक इन फंड्स में लाइसेंस प्राप्त म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, निवेश सलाहकार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सीधे बंधन म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

बंधन एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि सोना और चांदी लंबे समय से पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन में अहम भूमिका निभाते आए हैं,

लेकिन फिजिकल मेटल में निवेश करते समय शुद्धता, स्टोरेज, मेकिंग चार्ज और दोबारा बिक्री जैसी कई चुनौतियां सामने आती हैं।

वहीं, ईटीएफ में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है, जो सभी निवेशकों के पास नहीं होता। ऐसे में फंड ऑफ फंड (FOF) संरचना इन बाधाओं को दूर करती है और निवेश को ज्यादा आसान बनाती है।

इन स्कीम्स में निवेश की शुरुआत मात्र ₹1,000 से की जा सकती है, जबकि SIP के जरिए ₹100 से नियमित निवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह संरचना छोटे निवेशकों को भी अनुशासित तरीके से कीमती धातुओं में निवेश करने का अवसर देती है। बंधन गोल्ड ईटीएफ एफओएफ और बंधन सिल्वर ईटीएफ एफओएफ, ईटीएफ की पारदर्शिता और म्यूचुअल फंड की सरलता को एक साथ जोड़ते हैं।

इसके जरिए निवेशक सोने की स्थिरता और चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग में भागीदारी कर सकते हैं। ये फंड खास तौर पर उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं

bandhan mutual fund

जो अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाना चाहते हैं, जोखिम को संतुलित करना चाहते हैं और कीमती धातुओं में स्मार्ट व आसान निवेश का रास्ता तलाश रहे हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment