लखनऊ । Bharat Ratna महान जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती ” सविता समाज युवा संस्थान के तत्वावधान में भारत रत्न महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी पार्क, सेक्टर-एच, नीरा नर्सिंग होम परिसर में भव्य रूप से आयोजित की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
मुख्य अतिथियों में विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र प्रधान, क्षेत्रीय सभासद नुपूर सुनील शंखधर, समाजवादी नेता संजय विद्यार्थी, कांग्रेस नेता दिनेश सिंह, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी अनिल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी केवल एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे समाज के प्रेरणास्रोत थे।
उन्होंने पिछड़े, वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक स्व. अनूप वर्मा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर सहायता योजना’ का शुभारंभ किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पदयात्रा ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।










