Bharat Ratna पर सियासत तेज, अभिनव भारत आक्रामक

lucknow news

लखनऊ : Bharat Ratna की मांग को लेकर अभिनव भारत पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया है।

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि क्रांतिकारी विचारक विनायक दामोदर सावरकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना चाहिए।

पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि सावरकर ने युवावस्था में अभिनव भारत संगठन की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और अंडमान की सेल्युलर जेल में कठोर यातनाएं झेलीं।

अधिवेशन में यह भी घोषणा की गई कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगभग 300 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

नेताओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और उसे कानूनी संरक्षण देने की मांग दोहराई।

lucknow news

कार्यक्रम में कई संत-समाज के प्रतिनिधि और विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी ने कहा कि वह सावरकर को सम्मान दिलाने के लिए अपना अभियान जारी रखेगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment