बाराबंकी : Bharti Airtel ने उत्तर प्रदेश में अपनी सेवा पहुंच को और मजबूत करते हुए बाराबंकी के नवाबगंज क्षेत्र में एक नया रिटेल स्टोर शुरू किया है।
साई प्लाजा, ओबरी स्थित इस आधुनिक स्टोर का उद्घाटन यूपी ईस्ट के सीईओ अमित गुप्ता, डीटीसी सेल्स हेड शुभांकर घोष और लखनऊ जेडएसएम सागर वर्मा की मौजूदगी में किया गया।
कंपनी के इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और सहज कस्टमर एक्सपीरियंस प्रदान करना है।
नए स्टोर के माध्यम से स्थानीय उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) की सुविधा नजदीक ही उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा, बढ़ती डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां डोंगल, ब्रॉडबैंड कनेक्शन और अन्य डिजिटल सेवाएं भी आसानी से मिल सकेंगी।

एयरटेल का यह नया आउटलेट क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक सेवा केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे कनेक्टिविटी से जुड़ी जरूरतें तेजी से पूरी हो सकेंगी।









