बाराबंकी : Masoli Police के मसौली क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं के वध की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बीते कुछ समय से सफदरगंज और मसौली थाना क्षेत्रों में छुट्टा व पालतू गायों को निशाना बना रहा था।
आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदातों को कबूल किया है। जांच में सामने आया कि फरवरी और मार्च के दौरान अलग-अलग गांवों से गाय चोरी कर खेतों या सुनसान स्थानों पर उनका वध किया गया
और मांस लेकर फरार हो गए। घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल था।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुराग के आधार पर आरोपियों को नर्सरी चौराहे के पास से दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों में अनीश उर्फ कालिया, अब्दुल हसीम उर्फ बौनिया, सलमान और गुलाम शाकिर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी एक इनामी आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।









