महमूद आलम
बाराबंकी : blood donation को जीवनदान का सर्वोच्च माध्यम मानते हुए बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के तत्वावधान में वर्ष 2026 के पहले माह में 72वां मासिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस शिविर में कुल 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और महादान का पुण्य अर्जित किया।
शिविर में बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक श्री अंकुर माथुर ने 54वीं बार रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की।
वहीं बचपन स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा सिमरत कौर के अभिभावक श्री राजा सिंह ने 56वीं बार रक्तदान किया।
इसके अतिरिक्त छात्र रक्षित गुप्ता के पिता श्री रामेंद्र दीपक व माता श्रीमती सोनम गुप्ता, यूकेजी छात्र अश्विक वर्मा की माता श्रीमती अनुपम वर्मा, समाजसेवी पंकज वर्मा सहित राजू पासवान, सचिन निगम, आकृति निगम, दीपक वर्मा एवं संस्था सदस्य फजल तकवी ने भी रक्तदान किया।
इस अवसर पर श्री अंकुर माथुर ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह की 21 तारीख को रक्तदान शिविर आयोजित करती है,
जिससे बाराबंकी जिले के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
साथ ही जिला महिला अस्पताल में जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
संस्था अध्यक्ष श्री रविंद्र माथुर ने रक्तकोष प्रभारी चिकित्सकों, जिला परामर्श अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










