कुशीनगर । Chief Minister Yogi Adityanath” राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने तुर्कपट्टी बाजार का नाम बदलकर सूर्य नगर करने, नट समुदाय के लिए आवासीय कॉलोनी विकसित करने और जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु बाईपास सड़क निर्माण की मांग दोहराई।
बैठक में बरवा महादेवा क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
बताया गया कि इन प्रस्तावों से रामकोला, खड्डा और पडरौना क्षेत्रों के लोगों को आवागमन और सुरक्षा में बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यक प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता आशुतोष गोबिंद राव उर्फ गोलू बाबू भी मौजूद रहे।









