KOTWA में नीरज जायसवाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

KOTWA

संवाददाता इरफान अहमद
द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
रामसनेहीघाट (बाराबंकी) । KOTWA में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब क्षेत्र के युवा नीरज कुमार जायसवाल के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जायसवाल टेंट हाउस में हुए इस समारोह में ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साही नारों के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

पूर्व डीडीसी बिन्नू जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

हर तरफ बधाइयों और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में नीरज जायसवाल भावुक हो गए और अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा को दिया।

उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। नवनियुक्त बीडीओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा होगी तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

KOTWA

उन्होंने युवाओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment