Deva Sharif में आयोजित हुआ चादर समर्पण कार्यक्रम, अमन चैन कि मांगी दुआ

महमूद आलम
बाराबंकी । Deva Sharif” सामाजिक कार्यकर्ता एवं देवा शरीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सैयद वासिक वारसी के बेटे वकास वारसी को हाजी वारिस अली शाह मसौलियम ट्रस्ट का सदस्य बनाये जाने पर चादर समर्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गुरूवार को देर शाम देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरआत हुई।

चादर पोशी के बाद कव्वालियों का दौर शुरू हुआ। उन्होंने वकास वारसी जी को माला पहनाकर सदस्य नामित किए जाने की बधाई दी।

श्री गोप ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। इंसान सूफी-संतों के दिखाए मार्ग पर चले, तो उनके रास्ते में आने वाली हर बाधा अपने आप दूर हो जाती है।

इससे पूर्व दरगाह पहुंचने पर वासिक वारसी ने पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप का स्वागत किया।

कार्यक्रम में गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने दरगाह हाजी वारिस अली शाह को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करें और भाईचारे को बढ़ावा दें। देवा शरीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष वासिक वारसी ने बताया कि पूरा कार्यक्रम शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि वे जहां भी रहें, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएं।

साथ ही, देश की तरक्की और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। उन्होंने उन्माद फैलाने वालों से दूर रहने की अपील भी की।

इस मौके पर जौनपुर विधायक पंकज पटेल, युवा सपा नेता अविरल सिंह, सुहैल वारसी, मोहमद कय्यूम, वामिक वारसी, अजय कुमार सिंह, रंजय शर्मा, हशमत अली गुड्डू आदि कई लोग मौजूद रहे ।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment