disney एडवेंचर क्रूज़ पर लायन किंग थीम आतिशबाजी का ऐलान

Bollywood superstar Shahrukh Khan

लखनऊ : disney क्रूज़ लाइन अपने नए क्रूज़ डिज़्नी एडवेंचर पर यात्रियों के लिए एक भव्य और यादगार अनुभव लेकर आ रही है।

जनवरी 2026 से शुरू होने वाले इस खास आकर्षण में “**द लायन किंग: सेलिब्रेशन इन द स्काई**” नामक एक ओरिजिनल आतिशबाजी शो पेश किया जाएगा

, जिसे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी प्रभावशाली आवाज़ में नैरेट करेंगे। समुद्र के बीच होने वाला यह शो डिज़्नी क्रूज़ लाइन को दुनिया की एकमात्र ऐसी क्रूज़ कंपनी बनाता है,

जो समुद्र में थीम आधारित आतिशबाजी का आयोजन करती है।

शाहरुख खान, जिन्होंने पहले द लायन किंग (2019) और मुफासा (2024) के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज़ दी थी, इस बार भी अपनी कहानी कहने की कला से मेहमानों को भावनात्मक सफर पर ले जाएंगे।

यह शो द लायन किंग की मशहूर कहानी को संगीत, रोशनी और शानदार आतिशबाजी के साथ नए अंदाज में पेश करेगा।

कार्यक्रम में “सर्कल ऑफ लाइफ”, “हाकुना मटाटा” और “कैन यू फील द लव टुनाइट” जैसे लोकप्रिय गीत शामिल होंगे, जिन्हें रॉयल स्कॉटिश नेशनल ऑर्केस्ट्रा और न्डलोवु यूथ क्वायर की संगीतमय प्रस्तुति के साथ सजाया गया है।

Bollywood superstar Shahrukh Khan

यह शो चुनिंदा शामों में तीन और चार रातों के क्रूज़ सफर के दौरान दिखाया जाएगा। डिज़्नी क्रूज़ लाइन का यह नया आकर्षण परिवारों और प्रशंसकों के लिए रोमांच, भावनाओं और जादू से भरा एक अनोखा अनुभव साबित होने वाला है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment