लखनऊ : Ekana Stadium Lucknow में 14 फरवरी 2026 को पंजाब नेशनल बैंक के अंचल कार्यालय द्वारा दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।
अंचल प्रबंधक श्री मृत्युंजय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस खेल-उत्सव में देहरादून, लखनऊ, पटना और वाराणसी अंचलों के 23 मंडलों से लगभग 2000 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के तीसरे चरण में 55 विजेता प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली में बैंक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज तथा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं शामिल रहीं। 100 मीटर और 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक संध्या “ताल तरंग 2026” का आयोजन Mercure Lucknow में प्रेरणा ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती बबीता के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
समूह गान, समूह नृत्य, एकल प्रस्तुति, शास्त्रीय गायन एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

समापन अवसर पर विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने खेल और संस्कृति को स्वस्थ, सकारात्मक और उत्पादक कार्यसंस्कृति का आधार बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।









