वाराणसी । February आते-आते फर्टिलिटी क्लीनिक्स में एक दिलचस्प पैटर्न उभरने लगता है—जनवरी की भीड़ अचानक थमने लगती है।
नए साल की शुरुआत में जो जोड़े बड़े उत्साह और उम्मीद के साथ फर्टिलिटी प्लानिंग शुरू करते हैं, उनमें से कई फरवरी के दूसरे हफ्ते तक रास्ते से भटक जाते हैं।
वजह लक्ष्य नहीं होते, बल्कि वह ढांचा होता है जिस पर ये लक्ष्य टिके होते हैं। डॉ. दीपिका मिश्रा, फर्टिलिटी विशेषज्ञ, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, वाराणसी के अनुसार, अधिकतर फर्टिलिटी संकल्प सिर्फ़ समयसीमा पर आधारित होते हैं, किसी ठोस सिस्टम पर नहीं।
शोध बताते हैं कि लगभग 80 प्रतिशत न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन्स फरवरी के मध्य तक टूट जाते हैं और फर्टिलिटी से जुड़े लक्ष्य इससे भी ज़्यादा संवेदनशील होते हैं।
अक्सर दंपति वजन घटाने, तनाव कम करने या कुछ महीने नेचुरल ट्राय करने जैसे उपायों पर भरोसा कर लेते हैं, जबकि फर्टिलिटी एक जटिल जैविक प्रक्रिया है।
उम्र, हार्मोनल असंतुलन, ओव्यूलेशन की समस्या या शुक्राणुओं की गुणवत्ता—ये सभी पहलू केवल जीवनशैली बदलने से अपने आप ठीक नहीं होते।
विशेषज्ञों का मानना है कि फर्टिलिटी में सफलता मोटिवेशन से नहीं, बल्कि सही योजना से आती है।
शुरुआती जांच, स्पष्ट टाइमलाइन और नियमित फॉलो-अप से न सिर्फ़ समय बचता है, बल्कि सही इलाज का रास्ता भी जल्दी साफ़ होता है।

फरवरी असफलता का प्रतीक नहीं, बल्कि वह मोड़ है जहाँ संकल्प अगर जिम्मेदारी में बदल जाए, तो उम्मीदें ज़्यादा मजबूत हो सकती हैं।









