Food Safety and Drug Administration अभियान में कई गोदामों का सत्यापन

बाराबंकी । Food Safety and Drug Administration के आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में थोक दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो के नेतृत्व में 9 मार्च से यह कार्रवाई लगातार जारी है।

अभियान के तहत गांधी नगर, नई सड़क, अन्वारी बेहटा, धरम नगर बडेल, सुधियामऊ, मुशंगंज और फतेहपुर क्षेत्र के कई दवा गोदामों व प्रतिष्ठानों का स्थलीय सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि लाइसेंस, लाइसेंस का प्रकार, भवन से संबंधित वैध दस्तावेज, भंडारण व्यवस्था, फार्मासिस्ट या सक्षम व्यक्ति की उपस्थिति समेत कई बिंदुओं की जांच की गई।

इस दौरान कोडीनयुक्त कफ सिरप और नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की भी विशेष रूप से जांच की गई।

जांच के दौरान मिली कमियों को रिपोर्ट में दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए सहायक आयुक्त (औषधि) अयोध्या मंडल को भेजा गया है।

साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों से 12 दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment