free medical camp” जंगल सिसवा में 250 मरीजों का परीक्षण

free medical camp

पडरौना, कुशीनगर। free medical camp” पडरौना क्षेत्र के जंगल सिसवा बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा एवं प्रसाद वितरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन मौर्य होम्योपैथिक क्लिनिक, पडरौना और दीपक सेवा चिकित्सालय, जंगल सिसवा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंदों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

शिविर में करीब 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया।

free medical camp

आयोजन में स्थानीय सहयोगियों व युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने भविष्य में भी जनहित में ऐसे शिविर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment