Government Girls Inter College में वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र सम्मेलन

Government Girls Inter College

लखनऊ : Government Girls Inter College, सरोसा-भरोसा लखनऊ में वार्षिकोत्सव-2026 एवं पूर्व छात्र सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी 2026 को विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से किया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री संतोष मिश्रा एवं सरोजनीनगर की सभासद श्रीमती आशा रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, वसंत उत्सव तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।

जिला समन्वयक ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।

सभासद श्रीमती आशा रावत ने बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानकर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने अपने जीवन संघर्षों के उदाहरण साझा करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव आत्ममंथन का अवसर होता है—“क्या खोया, क्या पाया”।

Government Girls Inter College

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment