नितिन सिंह
कानपुर । GRP-RPF की संयुक्त टीम ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर हवालात का रास्ता दिखाया।
लाखों की कीमत का गांजा बरामद करने के साथ और सक्रिय सदस्यों की खोज चालू कर दी हैं।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार की संयुक्त टीम हैरिशगंज पुल के पचास कदम के पास चेकिंग कर रही थी।
तभी दो लोग पटरी पर खड़े दिखाई दिए पुलिस को आता देख तीनों भागने लगे जिनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों अपने साथ पिठठू बेगो में गांजा भरे हुए थे।
जिन्होंने अपना नाम गौतम राय पटना निवासी,महेश अहिरवार मध्य प्रदेश निवासी पता बताया। दोनों ने पूछताछ बताया उड़ीसा से गांजा लाकर अलीगढ़ टूंडला मथुरा में बेचने जा रहे थे।
गांजे की तौल करने पर 28 किलो 623 ग्राम निकला जिसकी अनुमानित कीमत तीस लाख बताई गयी।
वहीं जीआरपी आरपीएफ अधिकारियों ने बताया अवैध रूप से किसी भी तरह की तस्करी को हमारी टीम सफल नहीं होने देगी।

पिछले कुछ समय में शराब व मादक पदार्थ के तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कई को जेल भी भेज दिया जा चुका है।









