फ़िल्म्स : Hombale Films ने अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मंच पर भारत का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है।
प्रोडक्शन हाउस की दो बहुप्रतीक्षित फ़िल्में महावतार नरसिम्हा और कांतारा: चैप्टर 1 को ऑस्कर 2025 की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल किया गया है, जो भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कांतारा: चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है और इसे विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस किया है,
महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने संभाला है और इसे होम्बले फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
दोनों फ़िल्मों ने रिलीज़ के बाद न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी गहरी कहानी, सांस्कृतिक जड़ों, दमदार तकनीक और विज़न के लिए भी दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना हासिल की।
ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में जगह मिलने के बाद अब इन फ़िल्मों पर विभिन्न प्रमुख कैटेगरी में विचार किया जाएगा। इनमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट प्रोड्यूसर जैसी श्रेणियाँ शामिल हैं।
आगे इन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा या नहीं, इसका निर्णय अकादमी द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल कुल पाँच भारतीय फ़िल्मों में से दो फ़िल्में अकेले होम्बले फ़िल्म्स के बैनर तले बनी हैं।
यह उपलब्धि साफ दिखाती है कि यह प्रोडक्शन हाउस भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में लगातार मजबूत भूमिका निभा रहा है।
![]()
होम्बले फ़िल्म्स की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मजबूत कहानियाँ, सांस्कृतिक आत्मा और बड़े विज़न के साथ भारतीय सिनेमा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।









