Iconic White की तेज़ रफ्तार, 10 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार

रांची । Iconic White” एबीडी की प्रमुख ब्रांड आईकोनिक व्हाइट ने वित्त वर्ष 2026 में 1 करोड़ यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कंपनी ने इसे अपनी अब तक की बड़ी उपलब्धियों में शामिल करते हुए ब्रांड की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता का संकेत बताया है।

सितंबर 2022 में लॉन्च हुई इस ब्रांड ने शुरुआत में सीमित बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन धीरे-धीरे देशभर में विस्तार करते हुए मजबूत पहचान बना ली।

शुरुआती दौर में धीमी बिक्री के बाद इसमें लगातार वृद्धि देखी गई और हर वर्ष नए रिकॉर्ड बने।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक गुप्ता के अनुसार, यह सफलता गुणवत्ता, उपभोक्ता विश्वास और दीर्घकालिक रणनीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में कंपनी विस्तार और नवाचार पर विशेष ध्यान देगी। कंपनी के मुताबिक, उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं,

जिससे इसकी गुणवत्ता को वैश्विक पहचान मिली है और विभिन्न बाजारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment