लखनऊ । Islamic Centre of India ” पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर Islamic Centre of India से जुड़े प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में राजधानी लखनऊ में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उ.प्र. ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन और जश्न-ए-आजादी के संयुक्त तत्वावधान में ऐशबाग ईदगाह स्थित तैयब हॉल में हुए इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ बैठे और रोज़ा इफ्तार कर प्रदेश में अमन, तरक्की और सामाजिक सद्भाव की दुआ की।
इस मौके पर Maulana Khalid Rasheed Farangi Mahali, मुरलीधर आहूजा, वेदव्रत बाजपेई, राजेंद्र सिंह बग्गा, हरपाल सिंह जग्गी, वी.बी. पांडेय और संदीप पांडेय समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इफ्तार के बाद मौलाना मुश्ताक ने नमाज़ अदा कराई और देश में एकता, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई।

आयोजन में पत्रकारों, समाजसेवियों, चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया और अंत में सभी ने समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।









