कन्नौज । Kannauj News अनियंत्रण के कारण तेज रफ्तार पिकप चालक ने बाइक सवार चार लोगो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
बाइक सवार रिश्तेदारी में जाने को अपने घर से रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद जिले के नगला रघोल निवासी 25 वर्षीय कुलदीप कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी उमा, चचेरे भाई 30 वर्षीय नीरज,
दो साल की मासूम बेटी रागिनी के साथ बाइक से तरिया रामनगर अपने मामा सत्यभान के यहां जाना के लिए घर से बाइक से रवाना हुए थे।
जैसे ही चारो बाइक सवार रैपुरा विशुनगढ़ मोड़ के निकट पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकप के चालक ने अनियंत्रण के कारण बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर से बाइक सवार चारो लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, इस बिच पिकपचालक मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दुर्घटना में घायल हुए घायलों को उपचार हेतु स्थानीय सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया।
यहां उपचार के दौरान नीरज को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल अन्य कुलदीप, उमा, रागिनी की हालत गंभीर होने के कारण उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
मृतक के शव को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
घटना की जानकारी बाइक सवारों के परिजनों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों का नीरज के शव पर करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए पिकप चालक की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।









