kushinagar News: हज यात्रियों के लिए टीकाकरण का हुआ शुभारम्भ

hajj news

कुशीनगर । kushinagar News: नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड सं.12वीर अब्दुल नगर( पिपरहिया) स्थित जामिया उमर फारूक मदरसा में मंगलवार को हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया।

टीकाकरण कार्य का उद्घाटन जिला प्रतिराक्षण अधिकारी डा.मुकेश यादव के निर्देशन मे जिला वेक्सीन भंडार प्रबंधक विनोद शाह और डा. उमऱ ज़मा द्वारा फीता काट कर किया गया।

जिला प्रतिराक्षण अधिकारी डा. श्री यादव ने बताया कि हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस और इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया जा रहा है।

दोनों टीका संक्रामक बीमारियों के लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हज यात्रा एक पवित्र और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण सफर है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

आमतौर पर हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रक्रियाओं से जुड़ी मुख्य टीके सऊदी अरब सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अनिवार्य है।

टीकाकरण के बाद यात्रियों को हेल्थ सर्टिफिकेट’वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट’ भी दिया गया,जिसे यात्रा के दौरान साथ रखना जरूरी है।

hajj news

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा.स्नेहा कुमारी,एलटी संतोष गोंड, फार्मासिस्ट बशीर अहमद,ऐनम शबनम खातून, कन्हैया यादव, राजीव श्रीवास्तव,आरएम धरवेंद्र सिंह, आदर्श आदि स्वास्थ्य कर्मी व हज यात्री मौजूद रहे ।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment