मथुरा । Mathura News जिले की ग्राम पंचायत जैत क्षेत्र में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनी अनुराधा सिंह पहली बार मायके पहुंचीं।
उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
पुलिस थाने से लेकर भसोरा मोहल्ला स्थित घर तक जगह-जगह फूल-मालाओं और पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया।
अनुराधा सिंह बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रहीं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मथुरा के एक प्रतिष्ठित विद्यालय से पूरी करने के बाद जीएलए यूनिवर्सिटी से बी-टेक तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली से राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ तैयारी जारी रखते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि बेटियां मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








