Max Hospital Lucknow ने नेपाली बच्चे को दी नई जिंदगी

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ

लखनऊ : Max Hospital Lucknow ने एक बार फिर उन्नत चिकित्सा और टीमवर्क की मिसाल पेश करते हुए नेपाल से आए 19 महीने के एक मासूम बच्चे को नई ज़िंदगी दी है।

बच्चा जन्म से ही किडनी और गॉल ब्लैडर से जुड़ी कई दुर्लभ और जटिल बीमारियों से जूझ रहा था, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

बच्चे में हॉर्सशू किडनी की समस्या थी, जिसमें दोनों किडनियां आपस में जुड़ी होती हैं। इसके साथ ही दोनों किडनियों में यूरिन निकलने के रास्ते में गंभीर रुकावट थी, जिसके कारण किडनियां अत्यधिक सूज चुकी थीं।

इतना ही नहीं, बच्चे के गॉल ब्लैडर और कॉमन बाइल डक्ट में भी पथरी पाई गई थी।

कम उम्र और बीमारी की जटिलता के कारण नेपाल में सर्जरी संभव नहीं हो पाई।

मैक्स अस्पताल, लखनऊ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने एक ही एनेस्थीसिया में बहु-विभागीय लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की योजना बनाई।

करीब चार घंटे चली सर्जरी में यूरोलॉजी टीम ने किडनी की रुकावट को दूर किया, जबकि गैस्ट्रो सर्जरी टीम ने बिना अतिरिक्त चीरे के गॉल ब्लैडर की सर्जरी की।

सर्जरी के बाद बच्चे की हालत तेजी से सुधरी। 12 घंटे में उसे दूध पिलाना शुरू कर दिया गया और चार दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ

समय पर हुए इस सफल इलाज से बच्चे को अब एक सामान्य और स्वस्थ जीवन का अवसर मिल सका है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment