लखनऊ : MG Windsor ने साल 2025 में भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नया इतिहास रच दिया है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की यह इलेक्ट्रिक कार वर्ष 2025 में देश की सबसे अधिक बिकने वाली ईवी बनकर उभरी है।
कंपनी के अनुसार, इस साल एमजी विंडसर की कुल 46,735 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो अब तक किसी भी इलेक्ट्रिक कार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
एमजी विंडसर को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया इसके दमदार फीचर्स, आकर्षक कीमत और भरोसेमंद तकनीक के कारण मिली है।
यह कार खासतौर पर उन परिवारों की पहली पसंद बनी है, जो आराम, स्पेस और आधुनिक टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं।
विशाल केबिन, बेहतर कम्फर्ट और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस ने इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान दिलाई है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग महरोत्रा ने कहा कि विंडसर ने इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों की झिझक को कम किया है
और ईवी अपनाने की प्रक्रिया को तेज किया है। वर्ष 2025 में कंपनी ने कुल मिलाकर 19 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की, जबकि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 111 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
एमजी विंडसर न केवल मेट्रो शहरों में, बल्कि छोटे शहरों और उभरते बाजारों में भी तेजी से लोकप्रिय हुई है।
यह भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी है, जो सेडान जैसा आराम और एसयूवी जैसी उपयोगिता एक साथ प्रदान करती है।

बैटरी-एज़-ए-सर्विस विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह और भी ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गई है।









