लखनऊ : Montra Electric ने भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी दिशा में एक नया अध्याय जोड़ते हुए पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत प्रमाणित देश का पहला हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक **राइनो 5538 ईवी** अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड को सौंपा है।
यह उपलब्धि मुरुगप्पा ग्रुप की इस कंपनी को पीएम ई-ड्राइव-सर्टिफाइड हैवी इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने वाली पहली निर्माता बनाती है।
लखनऊ में आयोजित इस विशेष अवसर पर मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के चेयरमैन श्री अरुण मुरुगप्पन ने अल्ट्राटेक सीमेंट को 6×4 ट्रैक्टर-ट्रेलर कॉन्फ़िगरेशन वाला यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रक सौंपा।
कार्यक्रम में मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के एमडी जलज गुप्ता और अल्ट्राटेक सीमेंट के चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर श्री साथिया राज भी मौजूद रहे।
राइनो 5538 ईवी को खास तौर पर लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
यह ट्रक बेहतर परफॉर्मेंस, अधिक अपटाइम और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट के साथ पारंपरिक डीजल ट्रकों का प्रभावी विकल्प पेश करता है।
10,900 करोड़ की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ई-ट्रकों के लिए ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें राइनो 5538 ईवी पर प्रति वाहन ₹9.6 लाख तक का सीधा इंसेंटिव मिलेगा।
इससे फ्लीट ऑपरेटरों को लागत में बचत, ईंधन मूल्य अस्थिरता से राहत और उत्सर्जन मानकों के अनुपालन में मदद मिलेगी।

यह कदम भारत में स्वच्छ और टिकाऊ फ्रेट ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।









