इलेक्ट्रानिक्स : Motorola Signature Smartphone भारत के अल्ट्रा-प्रीमियम मोबाइल बाजार में एक नई पहचान के साथ लॉन्च किया गया है।
मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी रखने वाली मोटोरोला ने इस फ्लैगशिप डिवाइस के जरिए लग्जरी, परफॉर्मेंस और एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी को एक साथ पेश किया है।
यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कैमरा क्वालिटी, डिजाइन और एक्सक्लूसिव अनुभव में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। मोटोरोला सिग्नेचर में दुनिया का पहला ट्रिपल सोनी लिटिया प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है,
जिसे DxOMark से गोल्ड लेबल सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। 164 के कैमरा स्कोर के साथ यह फोन 1 लाख रुपये के सेगमेंट में भारत का टॉप कैमरा स्मार्टफोन बनकर उभरा है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का बड़ा मेन सेंसर, पेरिस्कोप जूम कैमरा और अल्ट्रा-वाइड प्लस मैक्रो लेंस दिया गया है, जो हर तरह की रोशनी में शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करता है।
इसके साथ ही मोटो एआई और गूगल एआई फीचर्स फोटोग्राफी को और स्मार्ट बनाते हैं। डिजाइन की बात करें तो यह फोन सिर्फ 6.99 मिमी पतला और 186 ग्राम वजनी है।

ब्रश्ड एल्यूमिनियम बॉडी, पैंटोन क्यूरेटेड कलर्स और प्रीमियम फिनिश इसे एक लग्जरी लुक देते हैं। मोटोरोला का यह नया सिग्नेचर स्मार्टफोन भारतीय फ्लैगशिप सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने की पूरी क्षमता रखता है।









