रांची : NPCI ( भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ) ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल लेनदेन के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
संस्था ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बैंक या सरकारी एजेंसी फोन कॉल, वीडियो कॉल या संदेश के माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते की गोपनीय जानकारी नहीं मांगती।
ऐसे में अज्ञात लिंक, संदिग्ध मोबाइल ऐप, फर्जी निवेश योजनाओं और झूठे रिफंड ऑफर से दूर रहना बेहद जरूरी है।
एनपीसीआई ने कहा कि डर या दबाव बनाकर त्वरित कार्रवाई के लिए कहने वाले संदेशों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और किसी भी सूचना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें।
डिजिटल भुगतान से वरिष्ठ नागरिकों को नकदी रखने की आवश्यकता कम होती है तथा प्रत्येक लेनदेन का सुरक्षित रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा बढ़ती है।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क करने या सांचार साथी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और संबंधित बैंक को सूचित करने की अपील की गई है।









