लखनऊ : peace party ने अपने 18वें स्थापना दिवस पर लखनऊ के रवींद्रालय में एक विचारोत्तेजक कार्यक्रम आयोजित कर संगठनात्मक मजबूती और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“हिंदू-मुस्लिम साथ चले, एकता का राज चले” जैसे नारों के बीच सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर दिया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि कमजोर, पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाना है।
उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूत वैकल्पिक राजनीति की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद, राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल, अवध प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जहांगीर अल्वी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, गांव-गांव तक विचारधारा के प्रसार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।









