Phoenix United Alambagh में फरवरी का मेगा कार्निवल

Phoenix United Alambagh

लखनऊ : Phoenix United Alambagh में फरवरी का महीना इस बार खास उत्साह लेकर आया है। मॉल ने ग्राहकों के लिए “शॉप, सेलिब्रेट, विन” अभियान की शुरुआत की है,

जो 6 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार और बड़े इनाम जीतने का मौका मिल रहा है।

अभियान के तहत ₹5,999 की शॉपिंग पर ग्राहकों को सुनिश्चित वाउचर दिया जा रहा है, साथ ही घरेलू वेकेशन जीतने का अवसर भी मिल रहा है।

वहीं ₹9,999 की खरीदारी पर पक्का वाउचर पाने के साथ नई जावा बाइक जीतने का मौका भी शामिल है।

हर बिल को खुशियों में बदलने की थीम पर आधारित यह आयोजन परिवारों और युवाओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

मॉल की तीसरी मंजिल पर हाल ही में खुला Barbeque Nation भी लोगों को लाइव ग्रिल और अनलिमिटेड बफे का अनुभव दे रहा है,

जिससे शॉपिंग के साथ स्वाद का आनंद भी जुड़ गया है। फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन के अनुसार, यह पहल ग्राहकों के अनुभव को और यादगार बनाने की दिशा में एक प्रयास है।

Phoenix United Alambagh

plugins
Author: plugins

Leave a Comment