लखनऊ । Phoenix United Mall में फैशन और शॉपिंग का रंग इन दिनों और गहरा हो गया है, जहां फ़ीनिक्स यूनाइटेड मॉल में आयोजित ‘डेनिम फेस्ट’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
21 मार्च से शुरू हुआ यह खास आयोजन 5 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें स्टाइल, ऑफर्स और मनोरंजन का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।
इस फेस्ट में खरीदारी को और रोमांचक बनाने के लिए आकर्षक इनाम रखे गए हैं। ₹5,999 से अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को गिफ्ट वाउचर मिल रहे हैं,
जबकि ₹9,999 से ज्यादा शॉपिंग करने वालों को नई जावा बाइक जीतने का मौका दिया जा रहा है। इन ऑफर्स ने लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।
फेस्ट की एक और खासियत नए ब्रांड्स की एंट्री है। ‘बेवकूफ’ का ट्रेंडी कलेक्शन युवाओं को लुभा रहा है, वहीं ‘अजमल’ की खुशबुएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

जल्द ही ‘द इंडियन गैराज कंपनी’ के आने से विकल्प और बढ़ेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह फेस्ट सिर्फ खरीदारी नहीं बल्कि शहर की बदलती लाइफस्टाइल और फैशन ट्रेंड्स का प्रतीक बन गया है।









