POCSO Act के तहत सौरिख पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 को भेजा जेल

Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012

सौरिख कन्नौज : POCSO Act थाना सौरिख पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ व अपहरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक थाना सौरिख जयंती प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2025 को थाना सौरिख क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई तथा 03 जनवरी 2026 को जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सौरिख पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पुलिस ने नामजद अभियुक्तों लविश यादव उर्फ कल्लू, अंकित, प्रियम सिंह एवं अन्य साथी को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार सहित उपनिरीक्षक सुबोध सहाय, हेड कांस्टेबल हरिओम शुक्ला,मनोज, दिलीप चौहान, तथा अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012

थाना प्रभारी जयन्ती प्रसाद गंगवार ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment