ठाणे । Prime Minister Narendra Modi” राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि केंद्र के ‘विकसित भारत’ लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
वर्तकनगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस सभी वर्गों के समग्र विकास पर है।
बजट 2026 को लेकर उन्होंने बताया कि देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत वित्तीय प्रस्ताव संतुलित और जनहितकारी है।
इसमें मछुआरों के लिए 1,200 करोड़ रुपये की सहायता और जल आपूर्ति योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
शहरी क्षेत्रों में 135 एमएलडी और ग्रामीण क्षेत्रों में 56 एमएलडी पानी बढ़ाने की योजना बनाई गई है।
वन्यजीव संरक्षण पर नाईक ने कहा कि तेंदुओं की बढ़ती मौजूदगी से निपटने के लिए विभाग सक्रिय है और अब तक करीब 450 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
साथ ही, विदर्भ सहित विभिन्न जिलों में टाइगर और तेंदुआ सफारी विकसित करने की दिशा में काम जारी है।

नगर निकाय नियुक्तियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।








