Railway का बड़ा एक्शन! 306 बिना टिकट यात्री पकड़े गए,

Railway

द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
बाराबंकी । Railway द्वारा चलाए जा रहे “मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान” अभियान के तहत बुधवार को रेलवे ने ऐसा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया कि बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया।

लखनऊ मंडल की विशेष चेकिंग टीम ने रसौली और बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर छापामार कार्रवाई करते हुए 306 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते रंगे हाथों पकड़ लिया।

करीब एक घंटे चली इस सख्त कार्रवाई में रेलवे ने 1 लाख 63 हजार 613 रुपये का जुर्माना वसूल किया, जबकि 87 यात्रियों को जुर्माना न भरने पर सक्षम मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

राजस्व कम मिलने की सूचना पर चला ‘छापा’मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कुलदीप तिवारी को बाराबंकी स्टेशन से अपेक्षाकृत कम राजस्व मिलने की सूचना मिली थी।

सूचना की पुष्टि होते ही उन्होंने तत्काल विशेष टीम गठित कर अचानक चेकिंग का आदेश दिया।

सुबह पुलिस फोर्स के साथ टीम रसौली स्टेशन पहुंची और स्टेशन की घेराबंदी कर एक-एक ट्रेन को रोककर टिकटों की गहन जांच शुरू कर दी। इसके बाद बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

अचानक हुई इस कार्रवाई से न केवल बिना टिकट यात्रियों में दहशत फैल गई, बल्कि स्टेशन पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए। कई यात्रियों को मौके पर ही जुर्माना भरना पड़ा, जबकि भुगतान न करने वालों को सीधे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

ये रहे अभियान में शामिल अधिकारी

अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने किया। टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.के. यादव, वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक मोहम्मद लुकमान, आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ मौजूद रहे।

Railway

रेलवे अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment