Samsung ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बड़े स्क्रीन टीवी सेगमेंट में आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की है।
कंपनी ने इस खास अभियान को ‘सुपर बिग रिपब्लिक, सुपर बिग टीवी’ नाम दिया है, जिसके तहत अत्याधुनिक विज़न एआई तकनीक से लैस प्रीमियम टीवी पर कई फायदे दिए जा रहे हैं।
यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक मान्य रहेगा। इस सीमित अवधि के दौरान ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्डों के जरिए खरीदारी करने पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, शून्य डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की आसान ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे बड़े स्क्रीन टीवी खरीदना और भी सुविधाजनक हो गया है।
सैमसंग अपने ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ के रूप में चुनिंदा बड़े स्क्रीन टीवी की खरीद पर 92,990 रुपये तक मूल्य के सैमसंग साउंडबार मुफ्त दे रहा है।
इससे उपभोक्ताओं को घर बैठे सिनेमाई ऑडियो-विजुअल अनुभव मिलेगा। साथ ही, टीवी की लंबी अवधि की सुरक्षा के लिए सैमसंग केयर प्लस सेवा भी पेश की गई है,
जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 599 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, यह विशेष रिपब्लिक डे ऑफर सैमसंग डॉट कॉम, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

इसका उद्देश्य त्योहार के माहौल में ग्राहकों को उन्नत तकनीक और बेहतरीन मनोरंजन अनुभव प्रदान करना है।









