लखनऊ : SKD Academy की सभी शाखाओं में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा, अनुशासन और जोश के साथ मनाया गया।
यह आयोजन एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उनके प्रेरणादायक विचार
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का संदेश दिया गया।
युवा दिवस के अवसर पर विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन एवं विचार अभिव्यक्ति जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवा सशक्तिकरण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि आत्मबल, चरित्र निर्माण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ के साथ किया गया।









