मुंबई : Smart Meter माटुंगा स्थित बी वार्ड के लेबर कैंप परिसर में अडानी कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया का स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध किया है
डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर समाज मंदिर हॉल के पास, बीएसटी प्रशासन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मचारी पहुंचे, तभी यह विरोध देखने को मिला।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव, मुंबई प्रदेश सचिव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने चॉलों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का स्पष्ट विरोध किया।
साथ ही उन्होंने इस संबंध में क्षेत्र के नागरिकों से शाहूनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
भालेराव ने बताया कि इलेक्ट्रिक एक्ट की धारा 171 के अनुसार, जिस घर का मीटर बदला जाना है, उस घर के परिवार को पूर्व सूचना देना अनिवार्य है।
लेकिन संबंधित प्रशासन द्वारा मीटर केबिन के बाहर केवल नोटिस लगाकर अचानक आकर मीटर बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो कानून का उल्लंघन है।
उन्होंने नागरिकों को कानूनी मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यदि मीटर केबिन का ताला तोड़ा गया या बिना किसी पूर्व अनुमति के मीटर बदला गया,

तो संबंधित लोगों के खिलाफ जबरदस्ती, चोरी, अनधिकृत प्रवेश (ट्रेसपास) और विश्वासघात (ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) जैसे अपराध दर्ज किए जा सकते हैं। इस अचानक हुई घटना के कारण पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया था।









