कन्नौज । Social Media पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जीटी रोड पर एमएल होटल के सामने एक मोटरसाइकिल पर कई बच्चे खतरनाक तरीके से सवार होकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
राहगीरों ने इस लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग के साथ चल रही बाइक से सड़क हादसे का बड़ा खतरा बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट न सिर्फ सवारों बल्कि अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डालते हैं।
नागरिकों ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है










