लखनऊ : Soochana Vibhaag नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों को शपथ . सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर निदेशक सूचना ने कहा कि सूचना विभाग के कर्मियों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे सरकार की नीतियों, निर्णयों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निष्पक्षता और समर्पण के साथ निभाएं और विभागीय कार्यों में उत्कृष्टता लाएं।
संघ के अध्यक्ष के रूप में श्री कपिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में श्री निखिल मिश्रा और श्री शशांक शेखर शुक्ल, महामंत्री श्री राज कुमार, संयुक्त मंत्री श्री बज मोहन पांडेय, संगठन मंत्री श्री शुभम चौहान, प्रचार मंत्री श्री शिव शंकर पांडेय,
कोषाध्यक्ष मो0 सलीम अंसारी, ऑडिटर उमेश कुमार सहित अन्य सदस्यगण चुने गए। कार्यकारिणी ने श्री प्रमोद कुमार और श्रीमती शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य के रूप में नामित किया।

कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना श्री अरविंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक श्री सतीश चन्द्र भारती, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, श्री चन्द्र विजय वर्मा, श्री संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









