रांची : Tata Motors ने भारतीय ट्रकिंग उद्योग में नई क्रांति की शुरुआत करते हुए अगली पीढ़ी के 17 अत्याधुनिक ट्रकों को पेश किया है।
7 टन से 55 टन तक की क्षमता वाले इन वाहनों को बदलती परिवहन जरूरतों और आधुनिक बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
कंपनी के वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के प्रबंध निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि देश में बेहतर सड़कों, नई सरकारी नीतियों और सुरक्षित परिवहन की बढ़ती मांग ने इस क्षेत्र को नई दिशा दी है,
और टाटा मोटर्स ने हर दौर में अग्रणी भूमिका निभाई है। नई ‘अजुरा’ सीरीज़ को विशेष रूप से आईएलएमसीवी सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया है,
जो बेहतर पेलोड, अधिक ईंधन दक्षता और कम परिचालन लागत का वादा करती है। उन्नत पावरट्रेन तकनीक और मजबूत, यूरोपीय सुरक्षा मानकों पर आधारित केबिन इन ट्रकों को अधिक सुरक्षित बनाते हैं।
साथ ही, फ्लीट एज डिजिटल प्लेटफॉर्म रियल-टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर फ्लीट प्रबंधन की सुविधा देता है।

इलेक्ट्रिक ट्रकों की नई रेंज ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में स्वच्छ व शून्य-उत्सर्जन परिवहन को बढ़ावा देगी।









