लखनऊ । Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन अब पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,
जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन की जरूरत होती है। इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन तक आराम से चलने में सक्षम है।
डिवाइस के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 16,999 रुपये में उपलब्ध है।
ग्राहक इसे Flipkart और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। साथ ही, खरीदारों को 8 महीने तक के नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प की सुविधा भी दी जा रही है।
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है।
साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप प्रोटेक्शन और स्प्लैश व डस्ट रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाती हैं।

स्मार्ट एंटीना तकनीक, एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और एआई आधारित टूल्स जैसे फीचर्स इसे एक उपयोगी और आधुनिक स्मार्टफोन बनाते हैं।









