Test Drive के दौरान एक्सयूवी लूटी, कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका

tsoi live

बाराबंकी : Test Drive बाराबंकी में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू बाराबंकी कार बाजार में चार युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और फिल्मी अंदाज में कार लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

युवकों ने पहले अलग-अलग गाड़ियों को देखा, फिर Mahindra XUV300 पसंद कर टेस्ट ड्राइव की मांग की।

शोरूम का एक कर्मचारी उनके साथ वाहन में बैठकर हाईवे की ओर निकला। लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ते ही आरोपियों ने कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी और उसे चलती गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया।

इसके बाद चारों युवक एक्सयूवी लेकर फरार हो गए। वाहन की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

घायल कर्मचारी ने तुरंत शोरूम मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

tsoi live news

सीसीटीवी फुटेज में चारों संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment