लखनऊ । Trinity Public School” भरत नगर स्थित ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 9 तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने अभिभावकों और शिक्षकों को गर्व का अनुभव कराया।
नर्सरी वर्ग में यशिका, वैष्णवी, ऋतिक और अद्विका ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि देवांश, कृष मिश्रा और आराध्या 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
केजी फर्स्ट में वर्तिका, विभु और मानवी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं अर्णव, आरव, वृदा और प्रत्यूष 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। केजी सेकेंड में दिव्यांशी राज, जान्हवी गौर और जान्हवी मिश्रा ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
वहीं आराध्या तिवारी, मानस, सराह और सूर्यांश 98.75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
कक्षा 1 में राधा पांडे, रिदा, यशी और अमंद्र ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अनिकेत, हीरा, आरव वर्मा और अनुष्का शर्मा 97.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा 2 में इशिता और अल्तमश 95.1 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं अर्पित और अमन 91 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
कक्षा 3 में कृतिका ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनन्या मिश्रा 94 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा 4 में इनाया हसन 97.5 प्रतिशत के साथ प्रथम और आराध्य पांडे 94.91 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा 5 में आगम बाजपेई ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि आराध्या और खुशी 92 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा 6 में श्रेया वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया और राधा गुप्ता 92 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में अरघा सिंह 96.86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहीं, जबकि महक तिवारी 90 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा 8 में मो. रेहान 80.92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और पूजा 79.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 9 में माही 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और आयुषी मौर्या 89.83 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में जल्द ही ताइक्वांडो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ अतिरिक्त कौशल भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में शिक्षिका प्रिया सिंह, श्रुति सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।









