Uttar Pradesh में विश्वस्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग का नया अध्याय

Uttar Pradesh Motor Racing

लखनऊ : Uttar Pradesh राज्य अब भारत में प्रोफेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग का केंद्र बनने जा रहा है। राज्य सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और प्रीमियम मोटरस्पोर्ट कंसल्टेंसी, ए.वी.डब्लू ग्लोबल के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते के तहत बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट,

गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी और एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (ए.आर.आर.सी) जैसी अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ए.वी.डब्लू ग्लोबल की स्थापना पूर्व मोटोजीपी राइडर कारेल अब्राहम ने की थी।

उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण राज्य में पेशेवर मोटरसाइकिल रेसिंग के लिए उच्चतम स्तर का इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट्स के लिए प्रमुख केंद्र बनाना और मोटरस्पोर्ट उद्योग में रोजगार, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सी.ई.ओ., श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा, “हमारी कोशिश है कि राज्य और देश के फैंस को विश्वस्तरीय रेसिंग का अनुभव मिले। बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट की तकनीकी क्षमताओं का उपयोग कर हम सुरक्षित और हाई-ऑक्टेन रेसिंग को संभव बनाएंगे।

यह पहल युवाओं को नए अवसर और मोटरस्पोर्ट में करियर बनाने का मार्ग भी खोलेगी।” टू व्हील्स मोटर रेसिंग के प्रमोशन डायरेक्टर रॉन हॉग ने भी कहा कि भारत में फैंस का उत्साह देखकर उन्हें जुलाई-अगस्त 2026 में रेसिंग शुरू करने की उम्मीद है।

कारेल अब्राहम ने बताया कि भारत मोटरसाइकिल का सबसे बड़ा बाजार है और यह पहल देश को ग्लोबल मोटरस्पोर्ट मानचित्र पर स्थापित करेगी।

Uttar Pradesh Motor Racing

बी.आई.सी को विश्वस्तरीय तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय रेसिंग इवेंट्स और निवेश के लिए प्रमुख स्थल बनेगा।

इस साझेदारी से न केवल मोटरस्पोर्ट का विकास होगा, बल्कि पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उत्तर प्रदेश अब भारत और अंतरराष्ट्रीय रेसिंग कम्युनिटी के लिए एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment